नगरीय निकाय चुनाव के पहले सागर संभाग के पुलिस प्रशासन में बदलाव: नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक

*नगरीय निकाय चुनाव के पहले सागर संभाग के पुलिस प्रशासन में बदलाव: नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्ष अजय शर्मा ने संभाली पुलिस प्रशासन की कमान*
*पंकज पाराशर छतरपुर*
भोपाल l मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले पुलिस प्रशासन में हुये फेरबदल से सागर संभाग भी प्रभाबित हुआ l यहां पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक सतीश सक्सेना को भोपाल स्थानांतरित किये जाने के बाद उज्जैन में बतौर उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ रहे अजय शर्मा पदोन्नति के बाद सागर में सतीश सक्सेना की जगह पुलिस महानिरीक्षक के रूप में संभाग में पुलिस प्रशासन का दायित्व संभाल लिया है। नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक अजय शर्मा के पदभार ग्रहण करने के पहले निवृतमान पुलिस महानिरीक्ष सतीश सक्सेना सहित बरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय शर्मा के सामने पुलिस बिभाग के साथ जन सामान्य के बीच आपसी सहयोग और बिश्वास मजबूत कर अपराधिक प्रबृत्ति पर नियंत्रण और राजनैतिक हस्तक्षेप से पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को मुक्त रखना एक गंभीर चुनौती होंगी । 
     रेत और भू माफिया को कथित तौर पर सत्तापक्ष के माननीय जनों से प्राप्त संरक्षण के चलते उन पर रोक लगाना एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय शर्मा अब पुलिस प्रशासन में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कितनी कसावट लाएंगे यह तो समय बताएगा l